जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा से कथित अश्लील हरकत के मामले में समझौते की चर्चा है। पीड़ित पक्ष के मुकदमा दर्ज कराने से इनकार करने पर मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के बीच सुलह की पुष्टि की है।
पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 10 अक्टूबर को प्रधानाध्यापक ने छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और किसी को बताने पर धमकी दी। वहीं, 12 अक्टूबर को पूछताछ करने पहुंचे परिजनों से गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। गंभीर आरोपों के बाद सुलह की परिस्थितियों को लेकर चर्चा तेज है।