Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भाव विभोर हुए दर्शक

अयोध्या महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भाव विभोर हुए दर्शक


◆ केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने किया अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन


अयोध्या। रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो। यह संकल्प लेकर अयोध्या महोत्सव का आयोजन पिछले 15 वर्षो से हो रहा था। वह संकल्प भगवान ने पूरा किया। देश में अयोध्या महोत्सव एक सुखद संदेश के रुप में जाने के साथ जनजन तक छा जाएगा। उक्त बातें केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कही। वह लखनऊ अयोध्या बाईपास मार्ग पर सहादतगंज के पास स्थित फारएवर लान में अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रख्यात गायिका स्वाती मिश्रा के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीय संध्या में मुख्य कलाकार पंडित अनुज मिश्रा व सत्य प्रकाश मिश्रा, अनूप मिश्रा ने भावविभोर करने की वाली प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास जी महाराज ने किया।



   केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रकृति व पर्यावरण की रक्षा हो रही है। अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी। अयोध्या को इको फेन्डली बनाए रखना है। रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे है। अयोध्या को हर तरह से पर्यावरणीय पौधों से सुसज्जित करना है। यह काम हर व्यक्ति को करना है। जो लोग यहां आए वह एक तुलसी का पौधा भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करके जाए।

           उन्होंने कहा कि उस धरती से आता हूं जहां राम पराक्रमी बने थे। यहां से राम सिद्धाश्रम बक्सर की धरती पर गए। जहां उन्होंने ताड़का सुबाहू का वध किया। राम यहां के बाद अपने कर्मक्षेत्र में भी जाएंगे। अयोध्या के बाद सिद्धाश्रम की बारी है। जहां राम की विशालतम मूर्ति लगने का संकल्प लिया गया है। सर्वधर्म प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि रामराज्य को आज भी सर्वोत्कृष्ट शासन के रुप मे वैश्विक स्तर पर माना जाता है। अयोध्या इसी रामराज्य की साक्षी रही है। रामलला अपने नवीन मंदिर में विराजमान होने वाले है। देश की विभिन्न संस्कृतियों में मिश्रित अयोध्या की लोककला,लोकपरम्पराओं के साथ यहां के संस्कारों से अवगत करने का अभियान अयोध्या महोत्सव के रुप में आमजनमानस के समक्ष प्रस्तुत है।



महोत्सव के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में बिरहा गायक छविलाल पाल से अपनी प्रस्तुति दी और साथ ही विभिन कलाकारों का सम्मान अयोध्या महोत्सव न्यास के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। दूसरे सत्र का आरंभ डंड्या नाईट के कलाकारों भजन गायक संदीप चतुर्वेदी, दिव्या मौर्या,बंकू सिस्टर्स ने अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगाया। प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख़्तर के भजनो ने सब पर खूब भगवा रंग चढ़ाया। लोगों ने जम कर डांड्या डांस किया।

इस अवसर पर महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत भरत दास, महंत बलराम दास, महंत रामदास, महंत राजूदास, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,प्रदेश महामंत्री भाजयुमो हर्षवर्धन सिंह, अभय सिंह,डॉ विक्रमा प्रसाद पाण्डेय,भाजपा नेता शक्ति सिंह,केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल,प्राचार्य साकेत महाविद्यालय डॉ अभय सिंह वअयोध्या के संत महंत, अयोध्या महोत्सव न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल,सचिव नाहिद कैफ,महासचिव अरुण दिवेदी,विवेक पाण्डेय, उपाध्यक्ष ऋचा उपाध्याय, महेश ओझा,मोहित मिश्रा,रवि चौधरी,आकिब खान, विनय वर्मा, राजेश गौड़, जनार्दन पाण्डे, रेगन सिंह,स्वाति सिंह,गौतम सिंह, अनुराग सिंह,बृजेश ओझा,श्रीप्रकाश पाठक,आजाद सदक,शशांक उपाध्याय,अभिनव दिवेदी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments