Friday, May 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेस्टोरेंट के पास इलेक्ट्रिक पैनल में भड़की चिंगारी, फायरकर्मी की सतर्कता से...

रेस्टोरेंट के पास इलेक्ट्रिक पैनल में भड़की चिंगारी, फायरकर्मी की सतर्कता से टला हादसा


अयोध्या। देवकाली क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क किनारे लगे इलेक्ट्रिक पैनल में अचानक आग भड़क उठी। मौके से गुजर रहे फायर सर्विस के चालक की तत्परता से आग पर शुरुआती दौर में ही काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने लगे इलेक्ट्रिक पैनल से अचानक धुआं और चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते पैनल में आग लग गई। उसी दौरान वहां से गुजर रहे फायर सर्विस चालक राजेश मिश्रा ने तत्काल स्थिति को संभाला।

उन्होंने रेस्टोरेंट में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की दुकानों और क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग मामूली थी, जिसे मौके पर मौजूद फायरकर्मी ने तुरंत बुझा दिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments