Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंगाई और गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में सपा महिला सभा...

महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में सपा महिला सभा का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम, सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी महिला सभा ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन को सिटी मजिस्ट्रेट संजीव उपाध्याय ने प्राप्त किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान सरोज यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और कई स्थानों पर सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी की जा रही है, जिसके कारण आम लोगों को पर्ची लेकर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता।

इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की महासचिव डॉ. निषाद अख्तर, कोषाध्यक्ष पूनम यादव, उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, यशोमती कोरी, कांति रावत, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद, पूजा वर्मा, प्रदेश सचिव श्रेया पटेल, कविता, अर्चना, पूनम, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, मजदूर सभा के उपाध्यक्ष महेश सोनकर, प्रदेश सचिव पवन यादव, कुणाल यादव, रत्नेश जायसवाल, राजबली यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments