Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपचुनाव में अनियमित्ता का आरोप लगाते हुए सपा ने सौंपा ज्ञापन

उपचुनाव में अनियमित्ता का आरोप लगाते हुए सपा ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में अनियमित्ता का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा पदाधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाने व बीएलओ द्वारा हर घर में पर्ची नहीं पहुंचने का दावा किया गया है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की उपचुनाव में ड्यूटी लगाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सत्ता पक्ष की तरफ से आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। मतदान केन्द्रो पर चुनाव ड्यूटी पर लगाये पीठासीन अधिकारी व कर्मचारी भाजपा के पदाधिकारी रहे है या उनके भाजपा से सम्बंध है। बीएलओ द्वारा बहुत सीमित मतदान पर्ची का वितरण किया जा रहा है। जहां पर 900 मतदाता है, वहां केवल 100 पर्ची ही पहुंच पायी है। साजिश के तहत सपा के मतदाताओं को चिन्हित करके उनकी मत पर्चियों को रोक लिया गया है। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा हार रही है, यह सरकार को पता है। वह किसी तरह से चुनाव जीतना चाहते है। इसलिए भाजपा पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा रहे है। बाहरी लोगो के वोट डालना चाह रहे है। यहां के लोगो को पर्चियां नहीं दे रहे है। इसको लेकर चुनाव आयोग से मिलेंगे। स्वतंत्र बिना भय के वोट डलवाया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments