Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररेल मंत्री से मिले सपा सांसद लालजी वर्मा, अकबरपुर से इलाहाबाद तक...

रेल मंत्री से मिले सपा सांसद लालजी वर्मा, अकबरपुर से इलाहाबाद तक ट्रेन चलवाने की मांग


अंबेडकर नगर। सपा सांसद लालजी वर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जिले के रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इस दौरान उन्होंने अकबरपुर से इलाहाबाद के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग के साथ-साथ कई अन्य अहम सुझाव भी दिए।

सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि यदि अकबरपुर से इलाहाबाद के लिए नियमित ट्रेन सेवा शुरू होती है तो इससे छात्रों, व्यापारियों और सामान्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने अकबरपुर जंक्शन से बस्ती जंक्शन को जोड़ने वाली रेल लाइन की भी मांग की, ताकि दोनों जिलों के बीच आवागमन सुलभ हो सके। सांसद ने यह भी मांग रखी कि अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स) तक चलने वाली ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाए, जिससे अयोध्या, अकबरपुर, अंबेडकरनगर सहित आसपास के जिलों से मुंबई जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।


इसके अतिरिक्त उन्होंने निम्नलिखित सुझाव भी दिए:


  • गरीब नवाज एक्सप्रेस एवं वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों का अकबरपुर जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

  • गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर भी कैफियात एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए।

  • अकबरपुर के पुराने आरटीओ कार्यालय से इटहुआफतगंज मार्ग पर स्थित बंद रेलवे क्रॉसिंग को पुनः खोला जाए, ताकि अकबरपुर जंक्शन तक पहुंचने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो।


सांसद लालजी वर्मा ने रेल मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने जनहित से जुड़ी इन सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि रेल मंत्रालय इन मांगों पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेकर अंबेडकरनगर के लोगों को एक नई रेल सौगात देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments