Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा विधायक ने पार्टी ब्लाक अध्यक्ष पर हमलें के आरोपियों को जल्द...

सपा विधायक ने पार्टी ब्लाक अध्यक्ष पर हमलें के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की किया मांग

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने जिला अस्पताल पर जाकर सपा नेता पर हुआ प्राणघातक हमले की जानकारी लिया। उन्होने बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरग्टनगंज क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चौरसिया व उनके सहयोगी को अज्ञात हमलावरों ने जान लेने के इरादे से गंभीर हमला किया। जिससे शरीर पर गंभीर चोटें आई है ।
उन्होने बताया कि उनके साथ राजेश कुमार पर भी प्राणघातक हमला किया गया जिसमें उनके दोनों हाथ टूट गए गले में भी चोट आई है। उन्होने कहा कि बहुत ही गंभीर और खतरनाक घटना हुई है। इससे लगता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले किस तरीके से बुलंद है इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और आम जनता भयभीत है उन्होने शासन प्रशासन से मांग किया कि शीघ्र से शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी करके उन्हें दंडित किया जाए नहीं तो समाजवादी पार्टी इसके लिए सड़क से सदन तक सत्याग्रह करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments