Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा महिला सभा ने प्रदेश सचिव बनने पर किया स्वागत

सपा महिला सभा ने प्रदेश सचिव बनने पर किया स्वागत


अयोध्या। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर छोटे लाल यादव को प्रदेश सचिव बनाए जाने उनका भव्य स्वागत किया। सभी ने उनको बधाई दी। प्रदेश सचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का धन्यवाद औऱ आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आशा ही नहीं विश्वास भी है की आप लोगों की अगुवाई में अयोध्या में लोकसभा 2024 के चुनाव को मजबूती मिलेगी। आज आपके जन्मदिन के अवसर पर आपको जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें।

इस अवसर पर जिला महासचिव डॉक्टर निशात अख्तर, कोषाध्यक्ष पूनम यादव, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, लीलावती यादव, यशोदा देवी, बबीता श्रीवास्तव संजना यादव अर्शी आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments