Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा नेत्री व अभिनेत्री काजल निषाद ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया समापन

सपा नेत्री व अभिनेत्री काजल निषाद ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया समापन

अयोध्या। सपा नेत्री व अभिनेत्री काजल निषाद ने जिले के रौनाही गांव में जुबेर खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के दिन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार मुद्दों पर कहां चुनाव लड़ती है। ये तो धर्म और भगवान राम जी का नाम लेकर राजनीति का नाम खराब करने का कार्य रही है। ऊंच नीच का भेदभाव कर रही है। जिस राजनीति में धर्म का इस्तेमाल होगा। वह राजनीति नहीं होती।
वहीं फैजाबाद में अधूरे पड़े बाबा साहब भीमराव अंबेडकर क्रिकेट मैदान पर सपा नेत्री काजल निषाद ने कहा कि सपा सरकार आते ही स्टेडियम का काम पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी हमेशा विकास की बात करती है और सभी विकास के कार्य हमारी सरकार आने के बाद पूरे होंगे। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ 5 किलो अनाज मुफ्त देकर बड़ी-बड़ी बातें करेगी,औऱ करणी-कथनी में बहुत अंतर होता है। जो बोलते हैं वे करते नहीं है जो नहीं बोलते हैं वह अचानक कर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments