Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्रिकेट सीरीज में श्रीलंका को हराने वाली टीम की सदस्यों को सपाई...

क्रिकेट सीरीज में श्रीलंका को हराने वाली टीम की सदस्यों को सपाई ने किया सम्मानित


अयोध्या। इण्डो – श्रीलंका टेनिस बॉल महिला क्रिकेट सीरीज में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया। भारतीय टीम में कप्तान नीलम निषाद गुप्तारघाट के साथ तृप्ति सदर बाजार तथा अदबिया बानो धारा रोड राठहवेली शामिल थी। टीम में शामिल तीनों खिलाडियों को पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम ने बुके देकर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर  पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि जिस तरह अयोध्या विधानसभा की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है आज इनपर गर्व है। लेकिन मौजूदा सरकार इन खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं दे रही है। आज खिलाड़ी अपने खर्चे पर खेल रहे है सरकार की तरफ से कोई सुविधा इनको नही मिल रही है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि श्रीलंका जाकर देश का नाम रोशन करने वाली सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और सरकार से इन्हे खेल संबंधित सभी सुविधा देने की मांग करता हूं। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार आज बेटियो के प्रति संवेदनहीन हो गई है। आज खिलाड़ियों को वो मूल सुविधाएं नही दी जा रही है जो सपा सरकार मे दी जाती थी। अयोध्या महानगर की सभी बेटियो को शुभकामनाए देता हूं।

इस अवसर पर महासचिव हामिद जाफर मीसम, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, महानगर सचिव जगन्नाथ यादव, जय प्रकाश यादव, अंसार अहमद बब्बन, जगदीश यादव, भगवान दीन निषाद, शिवांशु तिवारी, प्रदीप निषाद, राहुल निषाद, रंजन निषाद इत्यादि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments