Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमानीगंज वार्ड संख्या 39 से सपा पार्षद प्रत्याशी निकाली जनसम्पर्क रैली

अमानीगंज वार्ड संख्या 39 से सपा पार्षद प्रत्याशी निकाली जनसम्पर्क रैली

अयोध्या। अमानीगंज वार्ड संख्या 39 से सपा पार्षद प्रत्याशी पूनम यादव पत्नी राम अजोर यादव के द्वारा चुनाव कार्यालय से बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जनसंपर्क रैली निकाली। जनसंपर्क रैली के दौरान राम पथ चौड़ीकरण पर व्यापारी और लोगों को पत्रक बांटे। पार्षद प्रत्याशी पूनम यादव ने कहा कि अमानीगंज वार्ड से समाजवादी पार्टी से पार्षद प्रत्याशी से चुनाव लड़ रही हूँ।मै निरंतर 15 सालों से अपने वार्ड की जनता के बीच में हमेशा तत्पर रहती हूँ और हमेशा तत्पर रहूंगी। वार्ड की जनता के हर सुख दुख में खड़ी रहती हूँ। और वार्ड के विकास के लिए हमेशा मेरा प्रयास रहेगा। जनसंपर्क अभियान में मुझे पूरा समर्थन मिल रहा है।
राम अजोर यादव ने कहा कि हमारी पत्नी पूनम यादव के नेतृत्व में वार्ड की हिंदू मुस्लिम महिलाएं सभी एक साथ जुट हो करके पूरे वार्ड में जनसमर्थन का आज कार्यक्रम है। उन्होंने अपने वार्ड को लेकर कहा विकास का कोई भी काम अधूरा नहीं।हमारे वार्ड में सिर्फ बारात घर नही है। अगर जनता हमें अपना आशीर्वाद देती है तो सरकार से जमीन मांग कर तथा नगर निगम से धन उपलब्ध करके एक बारात घर बनवाने का काम करेंगे। जनसंपर्क रैली के दौरान कनौजिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कनौजिया, रामदेव पहलवान, राम शंकर, इश्तियाक खान, हसीब,आजम ओम प्रकाश यादव, शालिग्राम यादव,आजम भाई, केशव यादव, जगन्नाथ यादव, रामदास यादव, बालक, पवन कुमार यादव मोहम्मद जावेद अरविंद यादव खब्बू, लल्लन यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments