Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरमहंस रामचन्द्रदास वार्ड से सपा पार्षद प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

परमहंस रामचन्द्रदास वार्ड से सपा पार्षद प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

अयोध्या। परमहंस रामचंद्रदास वार्ड नं 12 से समाजवादी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी कृष्ण गोपाल यादव ने तीन सेटो में अपना नामांकन दाखिल किया। वही नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि 3 सेट ने हमने नामांकन दाखिल किया है। अगर जनता हमें अपना आशीर्वाद देती है तो अपने वार्ड की सारी समस्या को जल्दी पूरी की जाएगी। जो गरीब असहाय बच्चे हैं उनकी भी मदद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अधिग्रहण का मामला सबसे बड़ा है जो चल रहा है इस सरकार ने सिर्फ लोगों को उजाड़ने का काम किया। भाजपा सरकार के 5 सालों में कोई कार्य नहीं किया। हमारे वार्ड में जो भी कार्य किया गया है वह समाजवादी पार्टी के द्वारा हुआ। इस नामांकन के समय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम प्रताप यादव उर्फ़ लड्डू लाल, लक्ष्मण यादव प्रधान रामचंद्र यादव राजेश यादव आदि समाजवादी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments