Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता की हालत गम्भीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता की हालत गम्भीर


जलालपुर अंबेडकर नगर। बेटे का इलाज करा कर लौट रहे ठेले सवार बाप बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया ,जिससे बीमार बेटा और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 108 ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पिता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर नवानगर के पास की है ।अशरफपुर भुआ निवासी उदयराज अपने पुत्र राम भजन  45 वर्ष का इलाज कराकर घर वापस लौट रहा था कि नवानगर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने राम भजन को भी घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल उदय राज को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments