Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोसाइटी प्रीमियर लीग रुल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

सोसाइटी प्रीमियर लीग रुल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। सोसाइटी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने फीता काटकर किया। अयोध्या धाम के अभिरामदास वार्ड स्थित सुटहटी मोहल्ले में इसका आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट का समापन 25 दिसम्बर को समारोह पूर्वक किया जाएगा।
सरंक्षक समाजसेवी इमरान अंसारी व आयोजक मोहम्मद कैफ ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीम प्रतिभाग करेंगी। कमेटी द्वारा विजेता टीम को 15 हज़ार नगद व अन्य पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा तो वंही उपविजेता टीम को 7 हज़ार रुपए नगद व अन्य पुरुस्कार दिया जाएगा। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि शिवकुमार यादव उर्फ लुल्लुर यादव, पार्षद सुल्तान अंसारी, अख्तर अली मुखिया, मोहम्मद सैफ, जावेद, हजारी यादव, अनिल वर्मा मंटू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments