Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजवादी पीड़िता के साथ नही बल्कि अपराधियों के साथ है, समाजवादियों को...

समाजवादी पीड़िता के साथ नही बल्कि अपराधियों के साथ है, समाजवादियों को शर्म करनी चाहिए – नरेन्द्र कश्यप


◆ भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता तथा उसके परिजनों से की मुलाकात


अयोध्या। भदरसा रेप केस की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल रविवार को अयोध्या पहुंच। प्रतिनिधि मंडल भदरसा स्थित पीड़िता के आवास पर गया जहां पीड़िता की मॉ तथा अन्य परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद जिला महिला अस्पताल पहुंच कर पीड़िता से हाल-चाल लिया। भाजपा के डेलीगेशन में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद तथा संगीता बलवंत शामिल थे। जिनके साथ स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।

सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि सारे देश व प्रदेश ने देखा है कि इस घटना का मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के सांसद का नजदीकी है। उसके बाद भी न सांसद ने कुछ बोला न सपा ने कुछ बोला। जिसका मतलब साफ है कि समाजवादी पीड़िता के साथ नही बल्कि अपराधियों के साथ है। सपाईयों को शर्म करना चाहिए। योगी सरकार में त्वरित कार्यवाही की गई। आरोपी जेल गए। आर्थिक सहयोग किया। आरोपी के द्वारा अवैध कब्जे करके प्रापर्टी बनाई गई थी उसे गिराया गया है। अन्य सरकारी जमीनें जिस पर कब्जा किया गया उसे भी हटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ऐसी दुर्दान्त घटना में डीएनए टेस्ट की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि सारे पक्षों को सुना जाए। जैसे उनकी निगाह में यह अपराध हुआ ही न हो। कुछ ऐसा संदेश सपाईयों द्वारा दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा के इस कदम की निंदा करता हूं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 5 लाख की आर्थिक सहायता परिवार को दी। डेलीगेशन के द्वारा भी परिवार की आर्थिक मदद की गई है। डेलीगेशन अपनी रिर्पोट भाजपा शीर्ष नेतृत्व को देगा। निश्चित करेंगे पीड़िता को न्याय मिल सके तथा आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने का हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments