Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाज कल्याण अधिकारी ने क्षेत्रीय कर्मचारियों के बीच किया लैपटाप का वितरण

समाज कल्याण अधिकारी ने क्षेत्रीय कर्मचारियों के बीच किया लैपटाप का वितरण

अयोध्या। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा ने मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान जनपद अयोध्या के विभागीय क्षेत्रीय कर्मचारियों एडीओ, वीडीओ एवं सुपरवाइजर को लैपटॉप वितरित किया। समाज कल्याण मंत्री ने बताया कि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को संसाधन युक्त किया जा रहा है, जिससे तकनीकी का प्रयोग कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके, एवं प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना से आच्छादित किया जा सके।

वही विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के दृष्टिगत समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्रीय कर्मचारियों को लैपटॉप, प्रिंटर ,अलमीरा, फर्नीचर, एवं आवश्यक स्टेशनरी प्रदान की गई है।
वर्तमान में विभाग की ऑनलाइन संचालित योजनाओं का नियमित अनुश्रवण, क्रियान्वयन, आवेदन का त्वरित निस्तारण एवं सत्यापन किए जाने हेतु आवश्यक संसाधन लैपटॉप इत्यादि उपलब्ध होने से पात्र व्यक्तियों को समय से लाभ मिल पाएगा एवं छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हे भी योजना का लाभ प्रदान किए जाने में आसानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments