Thursday, May 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्मार्ट सिटी योजना में तेजी, 70 में से 61 आंगनबाड़ी केंद्रों के...

स्मार्ट सिटी योजना में तेजी, 70 में से 61 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मिली भूमि


अयोध्या। स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित 70 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 61 केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है। शेष 9 केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि उपलब्धता और स्थान चिन्हांकन की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि 70 में से 61 केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है। वहीं शेष 9 केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने की प्रक्रिया जारी है। बैठक में विचार-विमर्श के दौरान तीन और केंद्रों के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया।

जिलाधिकारी ने शेष छह आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जल्द भूमि चिन्हांकन सुनिश्चित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकसित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सके। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments