Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शिवपुराण कथा का छठा दिन: कथावाचक ने श्रद्धालुओं को सत्कर्मों और मोक्ष...

शिवपुराण कथा का छठा दिन: कथावाचक ने श्रद्धालुओं को सत्कर्मों और मोक्ष का मार्ग दिखाया

0

अयोध्या। माधव सर्वोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रानी बाजार में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूज्य कथावाचक पंडित अनिल पाराशर (सीहोर वाले) ने भगवान शिव-पार्वती के विवाहोपरांत माता पार्वती की विदाई, भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणपति के जन्म की दिव्य कथाएं अत्यंत भावपूर्ण एवं सहज शैली में श्रद्धालुओं को सुनाईं।

कथावाचक ने सत्कर्म, साधना, भक्ति और सत्संग की महिमा को बड़े सरल और प्रभावी ढंग से समझाते हुए श्रोताओं को मोक्ष के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। भगवान गणपति के दोनों पुत्र शुभ और लाभ की रोचक कथा ने श्रोताओं को विशेष रूप से भावविभोर कर दिया।

कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने शिवपुराण के महत्व को हृदयंगम करते हुए सत्कर्मों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर व्यवस्थापक अरविंद पाठक व राजू पाठक के पुत्र अरवान पाठक का जन्मदिवस भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में विधिवत महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया।

कथा के शुभ अवसर पर माधव प्रसाद पाठक, धर्मेन्द्र पाठक, अरविंद पाठक, वीरेंद्र पाठक, नागेंद्र पाठक, उज्जवल पाठक, उपेंद्र पाठक, शिशिर मिश्रा, ज्ञानेंद्र पाठक, अखिलेश मिश्रा, सत्यदेव पांडे, सहदेव पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे, पुष्कर दत्त तिवारी, राजेश पांडेय, अमित पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन, मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे वातावरण में शिवभक्ति की दिव्य गूंज बनी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version