Friday, May 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाकेतपुरी के छह पार्कों का बदला स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से हुए लैस

साकेतपुरी के छह पार्कों का बदला स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से हुए लैस


◆ छह करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिली सुविधा


अयोध्या। साकेतपुरी क्षेत्र के छह सामुदायिक पार्कों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा करीब छह करोड़ रुपये की लागत से इन पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। फेज-1 और फेज-2 में विकसित इन पार्कों में आधुनिक सुविधाओं के साथ हरियाली का आकर्षक संगम देखने को मिल रहा है।

पहले सामान्य स्थिति में रहने वाले इन पार्कों को अब स्थानीय लोगों के लिए बेहतर सामुदायिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। पार्कों में पाथ-वे, आउटडोर प्ले एरिया, ओपन जिम, गजिबो, मजबूत बाउंड्री वॉल, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र तथा आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था विकसित की गई है। इसके साथ ही वॉकिंग ट्रैक और विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी कराया गया है, जिससे क्षेत्र अधिक हराभरा दिखाई दे रहा है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि पार्कों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया गया है, ताकि ये लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। बच्चों के खेलने के क्षेत्र को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में शहर के अन्य पार्कों को भी इसी तर्ज पर विकसित करने की योजना है। शाम के समय इन पार्कों में टहलने और समय बिताने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments