Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या छह दिवसीय श्री सीताराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

छह दिवसीय श्री सीताराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

0

◆ 9 जुलाई को होगा विशाल भंडारे के साथ समापन


अयोध्या। प्रमोदवन स्थित जानकीघाट के प्रसिद्ध श्री सीता माता मंदिर (सीता निवास) में जीर्णोद्धार के उपरांत भगवान श्री सीताराम एवं श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 4 जुलाई से 9 जुलाई तक छह दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का शुरू हो गया है। महोत्सव का आयोजन श्री सीता निवास सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में साकेतवासी श्री श्री 108 श्री त्रिवेणी दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य एवं पीठाधीश्वर महंत अवनीश दास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है।

महोत्सव का शुभारंभ 4 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। आयोजन के अंतर्गत अन्नादिवास, जलादिवास, शय्यादिवास सहित अन्य वैदिक विधान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होंगे।

महंत अवनीश दास ने बताया कि 7 जुलाई को भगवान का भव्य नगर भ्रमण निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं 8 जुलाई को रामार्चा का विशेष आयोजन होगा। 9 जुलाई को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, गुरु पूजन एवं विशाल संत भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा, जिसमें अयोध्या के संत-महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। देश के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।


कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां


  • 4 जुलाई – भव्य कलश यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ

  • 4 से 9 जुलाई – अन्नादिवास, जलादिवास, शय्यादिवास सहित वैदिक विधान

  • 7 जुलाई – भगवान का भव्य नगर भ्रमण

  • 8 जुलाई – रामार्चा कार्यक्रम

  • 9 जुलाई – श्री सीताराम एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, गुरु पूजन एवं विशाल संत भंडारे के साथ महोत्सव का समापन।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version