Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिंधु सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, प्रभु झूलेलाल महोत्सव के लिए सुरक्षा...

सिंधु सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, प्रभु झूलेलाल महोत्सव के लिए सुरक्षा दस्ता गठित


अयोध्या। सिंधु सेवा समिति (रजि.) की साधारण सभा की बैठक संस्था अध्यक्ष अमृत राजपाल की अध्यक्षता और महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए विशेष सुरक्षा दस्ता गठित किया गया। सुरक्षा दस्ते का संयोजक दीपक आहूजा, प्रभारी कमल रावलानी और सह प्रभारी मनीष मंध्यान को बनाया गया, जो 21 अगस्त को निकलने वाली शोभायात्रा का संचालन करेंगे। अमृत राजपाल ने समाज के श्रद्धालुओं से अपील की कि शोभायात्रा में सफेद ड्रेस पहनकर एकरूपता प्रदर्शित करें।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आरती के बीच प्रभु झूलेलाल प्रश्नोत्तरी आयोजित हो रही है। हाल ही में सपना राजपाल, हर्षा हासानी और मोना दासवानी विजेता रहीं, जिन्हें सम्मानित किया गया। 17 अगस्त को चित्रकला और महिलाओं के लिए फुलकी खाओ प्रतियोगिता होगी, जिसका प्रभारी उपाध्यक्ष जय प्रकाश क्षेत्रपाल को बनाया गया है।

संरक्षक मोहन मंध्यान ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रभु झूलेलाल की स्तुति कर मनोकामनाएं मांगते हैं। बैठक में संरक्षक गिरधारी चावला, ओम अंदानी, कमलेश केवलानी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments