Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकराटे चैम्पियनशिव के हैवीवेट में शुभ, लाईट मे देवांस व बालिका मे...

कराटे चैम्पियनशिव के हैवीवेट में शुभ, लाईट मे देवांस व बालिका मे प्रियंका को मिला स्वर्ण

अयोध्या । दो दिवसीय क्यों कुशिन कराटे चैंपियनशिप में हैवीवेट चैंपियनशिप में शुभ त्रिपाठी स्वर्ण पदक, शिवम गुप्ता रजत पदक, शशांक शेखर कांस्य पदक, लाइट वेट चैंपियनशिप में देवांश गुप्ता स्वर्ण पदक, शनि पंडित रजत पदक, आलोक कुमार कांस्य पदक, तथा बालिका फाइट में प्रियंका निषाद स्वर्ण पदक आंचल कुमारी रजत पदक सृष्टि कांस्य पदक, काता वर्ग में आध्या कुमारी स्वर्ण पदक ए. रोशनी को रजत पदक अंशु सिंह कांस्य पदक के लिए चुना गया।

राजकरण इंटर कॉलेज आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश के कई जिलों से आये अभ्यर्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का समापन अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के आयोजक जापान से ब्लैक बेल्ट प्राप्त एच.सी. दिलदार सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में करीब 200 बच्चों ने भाग लिया जिसमें बालक और बालिका दोनों रही। सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची राजा राममोहन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य मंजूषा मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया खास करके गैर जनपद से आई बालिकाओं ने। आजकल देश में महिलाओं के ऊपर लगातार कुछ न कुछ घटनाएं होती है। कराटे के माध्यम से वह अपनी आत्मरक्षा खुद कर सकती हैं। प्रतियोगिता का निर्णय रेफरी कुंवर अभय सिंह, संतराम वर्मा तथा जज दृष्टि सिंह, दिलीप सिंह गौतम, उत्तम कुमार,शशि प्रभाकर पंकज,गौतम, अर्पित अग्रवाल, सृष्टि सिंह द्वारा किया गया

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments