Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक मनाया जाएगा श्री रामलला प्राकट्य महोत्सव

31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक मनाया जाएगा श्री रामलला प्राकट्य महोत्सव


अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक 76वां प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। 22-23 दिसम्बर 1949 की रात में श्री राम जन्म भूमि श्री रामलला की मूर्ति प्रकट हुई थी। 1949 से समिति के द्वारा हर वर्ष प्राकट्य महोत्सव मनाया जाता है। जिसकी तैयारियों को लेकर वेदान्ती आश्रम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि भगवान श्री रामलला जी के प्राकट्य पौष तृतीया शुक्लपक्ष 2 जनवरी को शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जो विगत प्रत्येक वर्षों की भांति श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सम्पर्क मार्ग संख्या 3 से अपराहन 2 बजे से प्रारम्भ होकर रामकोट की परिक्रमा अपने पूर्व नियमित मार्गों से होकर अपने आयोजन स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न होगी। आयोजन में प्रथम दिन 31 दिसम्बर को कलश स्थापना, श्री रामाभिषेक, श्री हनुमताभिषेक, श्री रामायण का पाठ, श्रीरामचरितमानस पाठ, वेद संहिताओं का पाठ, हवन इत्यादि पूजन होगा। समस्त कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान भगवान श्रीरामलला जी के सम्मुख गर्भगृह में सम्पन्न होता है।

आयोजन में अयोध्या समेत देश एवं प्रदेश के संत जनों प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वरयोगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश व जनपद के विभिन्न गणमान्य जन-प्रतिनिधियों, समाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। प्रेस वार्ता में महंत धर्मदास, महन्त डॉ श्रीरामविलास दास वेदांती, अच्युत शंकर शुक्ल, महन्त श्री जयराम दास ’वेदांती संयुक्त मंत्री, राघवेशदास वेदांती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments