Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामजन्मभूमि व कनक भवन में श्रीरामजन्मोत्सव का होगा लाईव प्रसारण

रामजन्मभूमि व कनक भवन में श्रीरामजन्मोत्सव का होगा लाईव प्रसारण

अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्रीराम जन्मभूमि परिसर एवं कनक भवन में आयोजित भव्य श्रीराम जन्मोत्सव के लाइव प्रसारण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन द्वारा किया जायेगा। उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया कि सूचना निदेशालय द्वारा भेजी गयी डेढ़ दर्जन से अधिक एलईडी डिस्प्ले बोर्ड व एलईडी बैन व फिक्स एलईडी द्वारा जुड़वा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगायी गयी। जिसके माध्यम से 30 मार्च को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसार कराया जायेगा। देश की जनता दूरदर्शन चैनल पर लाइव प्रसार देख सकते है तथा आकाशवाणी के माध्यम से लाइव प्रसार सुन सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments