Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री भोले भंडारी सेवा मंडल का मकर संक्राति से 20 फरवरी तक...

श्री भोले भंडारी सेवा मंडल का मकर संक्राति से 20 फरवरी तक चल रहा भंडारा


अयोध्या। 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से श्री भोले भंडारी सेवा मंडल मुरादाबाद द्वारा अयोध्या में प्रथम विशाल भंडारे का शुभारंभ किया। सेवादार शिव लाल ने बताया कि लगातार श्री भोले भंडारी सेवा मंडल की तरफ से अयोध्या आने वाले सभी राम भक्तों के लिए अनवरत भंडारा चल रहा है। श्री भोले भंडारी सेवा मंडल की तरफ से अयोध्या में श्रद्धालुओं की सेवा में सुबह 7.00 से चाय, रस्क, हलवा, वितरण दोपहर और शाम भोजन प्रसाद वितरण कर रहा है। रोजाना लगभग 5000 लोग इस भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। भंडारा 14 जनवरी से शुरू हुआ। 20 फरवरी तक अनवरत राम भक्तों की सेवा करेगा। श्री भोले भंडारी सेवा मंडल अमरनाथ में 20 साल से भंडारे का आयोजन करता चला रहा। प्रथम बार अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया है। इस अवसर पर मुरादाबाद मेयर विनोद अग्रवाल, सेवा मंडल के अध्यक्ष विवेक अत्ररे, शिवलाल, राम जी,सुभाष खन्ना आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments