Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पूर्व सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में श्री अयोध्या न्यास ने चलाया...

पूर्व सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में श्री अयोध्या न्यास ने चलाया वृहद पौधरोपण अभियान

0

अयोध्या। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास  द्वारा मिल्कीपुर के पाराखानी गांव में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आम, आंवला, नीम, पीपल, बरगद, पांकड़, चितवन के लगभग 100 पौधे रोपे गए। पौधों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक वृक्ष पर टी-गार्ड लगाए गए हैं, साथ ही उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संस्था के कार्यकर्ताओं को दी गई है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मौके पर कहा, पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। श्री अयोध्या न्यास का यह प्रयास केवल पौधे रोपने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनकी पूर्ण देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम निभाएंगे।

विधायक चन्द्र भानु पासवान ने कहा, पर्यावरण का संरक्षण भावी पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी सेवा है। वृक्ष जीवनदाता हैं और इनकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।आज के समय में पेड़ लगाना मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण और मानवता को बचाने का आंदोलन है।

मौके पर जर्नादन मौया, ओम प्रकाश सिंह, अजय तिवारी, श्याम नारायण पाठक, बब्लू पासी, राम प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, स्कन्द पाण्डेय, अमरनाथ बंसल, शीतला प्रसाद, छोटे लाल रैदास, हरिलाल रैदास, दीनानाथ यादव, रामतीरथ वनराजा, कृष्ण कुमार पासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version