Friday, November 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री अयोध्या न्यास ने कराया विशाल भंडारा

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री अयोध्या न्यास ने कराया विशाल भंडारा


◆ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया शुभारंभ, परिक्रमार्थियों को कराया जा रहा भोजन और प्रसाद


अयोध्या। रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा में आस्था के पथ पर कदम बढ़ाते श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री अयोध्या न्यास की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। 20 नवंबर को भोर में दो बजे श्रीराम फिलिंग स्टेशन, दशरथकुंड के पास भंडारे का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला शुरू हो गया। भंडारे में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को भोजन और प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है।

पंचकोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री अयोध्या न्यास की ओर से भंडारे की व्यवस्था की गई है।

भंडारे का शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु भगवान श्रीराम की नगरी पहुंचते हैं। परिक्रमार्थियों की सेवा करना और उन्हें प्रसाद उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। इसी सेवा भाव के साथ न्यास की ओर से प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पहचान उसकी धार्मिक परंपराओं के साथ ही सेवा और समर्पण की भावना से भी है। तीर्थयात्रियों की सेवा करना प्रत्येक रामभक्त का दायित्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। भंडारे में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments