Monday, August 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रीअन्न से स्वस्थ जीवन और समृद्ध किसान की राह होगी मजबूत –...

श्रीअन्न से स्वस्थ जीवन और समृद्ध किसान की राह होगी मजबूत – सीडीओ

अंबेडकरनगर– श्रीअन्न केवल एक फसल नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, समृद्ध किसान, सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था और टिकाऊ कृषि का आधार है। इसके उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी जा सकती है। यह बातें मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सोमवार को लोहिया भवन में आयोजित किसान मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।
कृषि विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत मिलेट्स रेसीपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम तथा आत्मा योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला पंचायत के प्रशासक व पूर्व अध्यक्ष साधु वर्मा रहे।
उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने श्रीअन्न के महत्व और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने रबी फसलों के बीज व मिनीकिट की बुकिंग कराने की अपील की। विशेषज्ञों ने आधुनिक कृषि यंत्रों, पशु टीकाकरण, फसल बीमा, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई और प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी।
सीडीओ ने बताया कि जिले में मिलेट्स स्टोर स्थापित हो चुका है, जिससे प्रसंस्करण, खरीद-बिक्री और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। मेले में 12 विभागीय स्टालों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments