Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गाड़ी खड़ी करने के विवाद में चली गोली, युवक घायल

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में चली गोली, युवक घायल

0

अयोध्या। थाना महराजगंज क्षेत्र के दलपतपुर गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो पक्षों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी। शनिवार सुबह भीम सिंह, अखिल सिंह झुन्ना और मुकुल सिंह दोबारा मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान भीम सिंह ने फायर कर दिया, जिससे ऋषि सिंह के पैर की एड़ी में गोली लग गई।

घटना के बाद घायल को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version