Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबैंक ऑफ बड़ौदा में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, फायर सेफ्टी यंत्रों...

बैंक ऑफ बड़ौदा में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, फायर सेफ्टी यंत्रों से टली बड़ी घटना


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जलालपुर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक परिसर के बाहर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी।

धुएं और चिंगारी उठते ही बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। सूचना पाकर जलालपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन इससे पहले ही बैंक में मौजूद फायर सेफ्टी यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

करीब आधे घंटे तक बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा, मगर स्थिति सामान्य होने के बाद कामकाज दोबारा शुरू कर दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments