Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहनुमान जयंती पर निकाली जाएगी शोभा यात्रा

हनुमान जयंती पर निकाली जाएगी शोभा यात्रा

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। छठ पूजा ग्रुप जलालपुर के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हरियाणा के हनुमान झाँकी के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा। उक्त शोभायात्रा में भारी संख्या मे श्रद्धालुओं से शामिल होने का निवेदन किया गया है।

जलालपुर छठ पूजा ग्रुप के अध्यक्ष नीरज अग्रहरि द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन गुरुवार के शाम को सुनिश्चित किया है। शोभायात्रा में हरियाणा के कलाकारों द्वारा भव्य झाँकी का आयोजन भी होना सुनिश्चित हुआ है। जो अयोध्या चौक (जी जी आई सी चौराहा) से गंजा, छाछू, सराय चौक, यादव चौराहा,कोतवाली जमालपुर चौराहा होते हुए बिजली कॉलोनी के हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक समापन होगा।

उक्त कार्यक्रम के आयोजक छठ पूजा ग्रुप जलालपुर अध्यक्ष नीरज अग्रहरी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, शनि जायसवाल सहित अन्य लोगो ने सभी धर्म प्रेमियों को शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments