◆ पहले ही प्रयास में एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर बने, घर पहुंचकर लोगों ने दी बधाई
पूराबाजार, अयोध्या। मां की छत्रछाया सिर से उठने के बाद जिम्मेदारियों का बोझ भले ही बढ़ गया हो, लेकिन पूराबाजार निवासी शिवेश सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। पढ़ाई के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने अपने दिवंगत मां के उस सपने को पूरा कर दिया, जिसे वह बेटे को कामयाब होते देखना चाहती थीं।
समाजसेवी रहे राजेश सिंह ‘नारायण’ के मेधावी पुत्र शिवेश सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में असिस्टेंट मैनेजर पद हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिवेश की सफलता को परिवार और क्षेत्र के लोग उनकी मेहनत, लगन और मां के संस्कारों का परिणाम बता रहे हैं।
उनकी सफलता की खबर मिलते ही समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिवेश का उत्साहवर्धन किया।
समिति के संरक्षक गुरु प्रसाद सिंह, अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह, उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुधीर सिंह ‘मुन्ना’, भाजपा नेत्री स्वाती सिंह, प्रधान राज नारायण सिंह, चंद्रभान सिंह, प्रधान रमेश सिंह, ठेकेदार संघ अध्यक्ष रण विजय सिंह, चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अविचल सिंह, अमित सिंह ‘पुच्चर’ एवं लाल साहब सिंह ने शिवेश को बधाई देते हुए कहा कि एसबीआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में असिस्टेंट मैनेजर बनना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शिवेश की सफलता उनकी अटूट लगन और मेहनत का परिणाम है।
लोगों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिवेश ने जिस तरह अपने लक्ष्य को हासिल किया, वह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी इस सफलता ने दिवंगत मां के सपने को साकार करने के साथ ही परिवार और क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है।