◆ पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को वितरित की गईं दवाएं
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिवाय हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क मेडिसिन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परिक्रमार्थियों को जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं और स्वास्थ्य संबंधी सहायता दी गई।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय शामिल हुए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता करुणाकर पांडेय, भाजपा महामंत्री परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, अयोध्या मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, जिला मंत्री शिवम शुक्ला, महानगर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ रज्जू पांडेय, स्वप्निल श्रीवास्तव और मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सेवा शिविर का आयोजन शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आशुतोष उपाध्याय और मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सीएच दुबे उर्फ छोटू दुबे के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने कहा कि पंचकोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क दवा सेवा शुरू की गई। श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है और इस तरह के प्रयासों से परिक्रमार्थियों को राहत मिलती है।