Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाशिवरात्रि पर रामनगरी में शिव बारात की धूम

महाशिवरात्रि पर रामनगरी में शिव बारात की धूम


अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भोलेनाथ के जयकारां के साथ श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में भोर से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे। शाम को बाराती बनकर सभी भोलेनाथ की बारात में शामिल भी होंगे। सभी मंदिरों पर पूजन अर्चन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया है। गोकुल भवन मंदिर के महंत परशुराम दास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। और आज उनका विवाह का कार्यक्रम भी होगा जिसमें सारी रस्में होंगी। उन्होंने कहा कि जहां से भोलेनाथ की धूमधाम से बारात निकलती है।

इस दौरान आकाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि हर वर्ष की तरह महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ बनाया जाता है। इस पर्व पर तमाम श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं, और यहां आकर जलाभिषेक करते हैं, हम सभी यही कामना करते हैं कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बने रहे। उन्होंने कहा कि मणिराम दास छावनी औऱ मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ शाम को भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। जो अयोध्या का भ्रमण करेगी।

राम जन्मभूमि न्यास के उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने जानकी घाट बड़ा स्थान में महाशिवरात्रि के अवसर पर महंत जन्मेजय शरण में महाराज कि आज्ञा अनुसार भव्य भंडारे का आयोजन किया महाशिवरात्रि के अवसर पर जानकी घाट बड़ा स्थान मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु ने शिव जी का जलाभिषेक आरती किया व शिव भक्ति में लीन होकर नाचे गाये और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments