Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारानी बाजार में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा अयोध्या...

रानी बाजार में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा अयोध्या धाम


अयोध्या। रानी बाजार के अमौना मोकलपुर स्थित माधव सर्वोदय इंस्टिट्यूशंस में सोमवार से श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। कथा प्रारंभ से पूर्व धूमधाम से निकाली गई कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास भर दिया। कलश यात्रा का नेतृत्व सिहोरा महाकाल, उज्जैन के प्रख्यात कथाव्यास पं. अनिल पाराशर महाराज ने किया। यात्रा माधव सर्वोदय इंस्टिट्यूशंस से शुरू होकर चंद्रभान का पुरवा, रानी बाजार, गायत्री नगर और नौवा का कुआं होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची। रास्ते भर बम भोलेऔरहरहर महादेव के जयघोष और भक्ति संगीत की धुनों से वातावरण गुंजायमान रहा।

सैकड़ों महिला श्रद्धालु सिर पर कलश धारण किए अपनी आस्था व्यक्त कर रही थीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वज और कलश लिए भक्तिगीतों पर भावविभोर होकर चल रहे थे। यात्रा के समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ पूजन संपन्न हुआ। मुख्य आयोजक माधव प्रसाद पाठक और रामलली पाठक ने वैदिक विधि से कथा का शुभारंभ किया। प्रवचन के दौरान पं. अनिल पाराशर महाराज ने कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण व्यक्ति को जीवन के संघर्षों से मुक्त कर मोक्ष के मार्ग पर ले जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ शहर के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। अयोध्या धाम में भक्ति और शिव आराधना का यह अद्भुत संगम आने वाले दिनों में और भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments