Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षामित्र संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

शिक्षामित्र संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय दिशा निर्देश पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिसमे सरकार से शिक्षामित्रों की समस्या निस्तारण का अनुरोध किया गया। समस्याओं में प्रमुख रूप से नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों की योग्यता पूर्ण करा कर पुनः समायोजित किया जाए। समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए शामिल है।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों के परिवारी जन को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रितों को जीविकोपार्जन हेतु नियुक्त प्रदान की जाए। टेट पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाए। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापस किया जाए एवं महिला शिक्षामित्रों को विवाह उपरांत उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए। इस मांग पत्र को 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन पत्र जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments