Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नक़वी का जलालपुर में संबोधन

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नक़वी का जलालपुर में संबोधन

अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य, मजलिसे उल्माए हिंद के महासचिव एवं शाही आसिफी मस्जिद लखनऊ के इमाम-ए-जुमा और प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी रविवार को जनपद के कस्बा जलालपुर में रहेंगे।

वे दोपहर में जुमा बाजार नगपुर में मोमिनीन की ओर से आयोजित मजलिस को संबोधित करने के साथ ही स्थानीय मदरसा मकतब इमामिया में जलालपुर व आसपास की सभी मातमी अंजुमनों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों से विभिन्न मुद्दों पर सामूहिक चर्चा करेंगे। आयोजन मंडल के मुहम्मद शारिब ने बताया कि मौलाना कल्बे जवाद आगामी 12 मार्च को लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा में प्रस्तावित सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार करने में लगे हैं। दावा किया गया कि उक्त जल्सा देश के शिया समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जिसमें शिया समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक उन्नयन के संदर्भ में विस्तार से बातचीत होगी। उससे पहले सुबह की मजलिस को मौलाना सबीहुल हसन लखनऊ एवं रात्रि की मजलिस को वरिष्ठ आलिमेदीन मौलाना नाजिम अली खैराबादी संबोधित करेंगे। उक्त कार्यक्रम से जुड़े मौलाना फर्मान रजा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी के साथ उन्होंने समुदाय के लोगों से बैठक में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील किया। जिससे शिया समाज की बुनियादी समस्याओं पर सार्थक वार्तालाप हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments