Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसखारी में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता व हंसवर में मनोज मिश्रा...

बसखारी में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता व हंसवर में मनोज मिश्रा के आयोजन में निकल गई शौर्य तिरंगा यात्रा


◆ शामिल हुए हजारों लोग


बसखारी अंबेडकर नगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरुद्ध भारत सरकार के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को बसखारी बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के आयोजन में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर साधू वर्मा, पूर्व सांसद रितेश पांडे,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता,सुमित गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता व नगर पंचायत के सभासद गण सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जहांगीरगंज रोड पर स्थित गांधी आश्रम ब्रिज से निकल गई तिरंगा यात्रा बसखारी बाजार का भ्रमण करते हुए विकासखंड बसखारी मुख्यालय पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान जो हिंदू मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है, वंदे मातरम, भारत माता की जय, आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आईएसआई मुर्दाबाद के गगनचुंबी नारों से पूरा बाजार गुंजायमान रहा। वही हंसवर में भी ऑपरेशन सिंदूर के परिप्रेक्ष्य में भाजपाइयों ने शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। हंसवर बाजार में जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, नारद विश्वकर्मा, सुग्रीम कनौजिया, स्वदेश गौतम, वीरेंद्र मौर्य, मनोज दूबे समेत सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा देशभक्ति के धुन पर दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर हंसवर बाजार होते हुए बहवा तक गया। तत्पश्चात बहवा से वापस दुर्गा मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments