Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedओटीपी साझा करना पड़ा भारी, 15 मिनट में खाते से एक लाख...

ओटीपी साझा करना पड़ा भारी, 15 मिनट में खाते से एक लाख रुपये पार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ओटीपी साझा करना एक उपभोक्ता को महंगा पड़ गया। ओटीपी देने के महज 15 मिनट के भीतर उसके बैंक खाते से 20 किस्तों में कुल एक लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन और बैंक को सूचना देकर खाता ब्लॉक कराया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रहलाद प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म मीशो से सामान मंगाया था, जिसकी डिलीवरी 10 अप्रैल को हुई। आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने सामान के सत्यापन के नाम पर उनसे ओटीपी मांगा। ओटीपी साझा करने के करीब 15 मिनट बाद ही उनके खाते से पांच-पांच मिनट के अंतराल पर 20 ट्रांजैक्शन के जरिए कुल एक लाख रुपये निकाल लिए गए।

लगातार खाते से पैसे कटने के संदेश मिलने पर घबराए पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक की हेल्पलाइन पर सूचना देकर अपना खाता ब्लॉक करा दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली स्थित साइबर सेल में लिखित शिकायत देकर रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments