Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशक्ति बनकर ऊभरी है महिलाएं –सुमन पाण्डेय

शक्ति बनकर ऊभरी है महिलाएं –सुमन पाण्डेय

आलापुर अंबेडकर नगर।  तहसील क्षेत्र अंतर्गत सगहापुर में सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  राजस्व गांव गोदल पुर  मालिन बस्ती, दलित बस्ती में कार्यक्रम कराया गया। श्रीमती सुमन पांडे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण एक शक्ति बनकर ऊभरी है। महिलाओं के नाम का आवास थानों में महिला हेल्प डेस्क आदि सुविधाएं मुख्य रूप से महिलाओं के लिए ही है। पूर्व विधायक अनीता कमल ने भी महिलाओं  की समस्याओं के विषय में कहा कि किसी महिला को कोई भी दिक्कत हो तो हमसे बेझिझक मिले हम उसकी समस्या का निस्तारण कराने का पूरा प्रयास करेंगे और उन्होंने समरसता कार्यक्रम के विषय में भी प्रशंसा किया।  समरसता भोज कार्यक्रम अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा मिश्रा  रहीं। मंडल राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सन्तोष सिंह  प्रेम लता गिरी ,सुमन सिंह, डा भवर नाथ विश्वकर्मा,राधेश्याम पांडे महामंत्री कन्हैया सिंह शिवम पांडे राम आसरे अजय जालान,राजेश ,शाहरुक फिरोज  उर्मिला साधना पूनम गिरिशा पुष्पा प्रीति गुनिया अंजली सोनिया खुशबू आदि लोग उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments