Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृषि मंत्री की मौजूदगी में छायादार व फलदार पौधे किये गये रोपित

कृषि मंत्री की मौजूदगी में छायादार व फलदार पौधे किये गये रोपित

कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में शनिवार को वन महोत्सव के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में छायादार पौधों के साथ-साथ फलदार पौधे लगाए गए। कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगातार चल रहे पौधरोपण अभियान में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर कुल 52 हजार पौधे लगाए गए। इस अभियान में अब तक कुल 1 लाख 25 हज़ार पौधे लगाए जा चुके हैं जो निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा है।
कृषि मंत्री शाही विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश करते समय मुख्य द्वार नंबर एक पर पौधरोपण किया उसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव डिली गिरधर पहुंचे जहां उन्होंने बेल, जामुन, आंवला, कटहल, सागौन एवं यूकेलिप्टस के छायादार एवं फलदार वृक्षों को लगाया। डिली गिरधर गांव में कुल 5 हज़ार पौधे लगाए गए। इसी क्रम में मुख्य क्रीड़ा परिसर में गुलाचीन व मौलसरी के पौधे लगाए गए। इस दौरान एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र- छात्राओं ने क्रीड़ा परिसर में लगे सभी पौधों की सिंचाई की इसके बाद पहले से लगे हुए पौधों का देखभाल कर थाले बांधे। विश्वविद्यालय परिसर स्थित एनडी डीएवी के छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया।
उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ संजय पाठक के संयोजन में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। डॉ संजय ने बताया कि वन विभाग की ओर से 1 लाख 10 हजार पौधे मिले थे लेकिन विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र को मिलाकर अब तक कुल 1 लाख 25 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। वन महोत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्रों पर शनिवार को 52 हजार पौधे लगाए गए और 73 हजार पौधे पहले लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राओं ने वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments