Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहाईस्कूल में सात व इंटरमीडिएट में 4 विद्यार्थियों ने बनाई टॉप टेन...

हाईस्कूल में सात व इंटरमीडिएट में 4 विद्यार्थियों ने बनाई टॉप टेन में जगह


◆ इंटरमीडिएट परीक्षा में अंशिका सिंह रावत ने जिले में किया टॉप


◆ पीयूष, आनंद, तरूण ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में प्राप्त किया सर्वाधिक अंक


अयोध्या। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी किया गया। परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह था। अयोध्या जिले के ग्यारह बच्चों ने यूपी की टॉप टेन सूची में जगह बनाई। इसमें हाईस्कूल के सात व इंटर के 4 बच्चे शामिल है।

यूपी की टॉप टेन सूची में पीयूष बलदेव वीपी इण्टर कालेज सेवरा, आनंद कुमार-देवा इण्टर कालेज उसरू तथा तरूण तिवारी नंद किशोर सिंह स्मारक इंटर कालेज मया ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। सिद्धि श्रीवास्तव कनौसा कान्वेंट, शालिनी यादव वीनस इंटर कालेज रामपुर भगन ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप टेन सूची नवें स्थान पर रहीं। दीपांजलि माधव आर्दश इंटर कालेज, व अवनीश प्रताप नें 96.83 अंक प्राप्त कर सूची में 10वें स्थान पर रहे।

इंटरमीडिएट परीक्षा में अंशिका सिंह रावत ने जिले में टॉप किया। इन्होंने 96.60 अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में सातवें स्थान पर हैं। आदिति दूबे, ईश्वरदीन इंटर कालजे, सुहानी ग्रामोदय इंटर कालजे व अखिलेश यादव भूशन बाबा इंटर कालेज ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रदेश टॉप टेन सूची में दसवें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments