Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

अयोध्या। राम घाट आदर्शपुरम तिराहा खाले का पुरवा मे स्थित भागवत कृपा सेवाश्रम मे चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति एवं भंडारे का समापन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या भक्त गण शामिल हुए। भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथा कथाव्यास प्रेम मूर्ति संत मुक्तामणि शास्त्री के मुखार बिंदु द्वारा कही जा रही थीं।
आस्ट्रेलिया सिडनी से आए हुए यजमानो ने जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अयोध्या मे आकर हम सभी को बहुत प्रेम मिला। जो लोग ऑस्ट्रेलिया में है वो लोग तरसते हैं यहां आने के लिए, हम बहुत ही भाग्यशाली हैं जो भगवान श्री राम लला के जन्म स्थल पर आने का सौभाग्य मिला। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से आए हुए यजमानो का कथाव्यास प्रेम मूर्ति संत मुक्तामणि शास्त्री उनको आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रेशमा शर्मा, जगेन्द्र शर्मा, देवकी रेड्डी पं चिन्ता मणि पान्डे, राममणि शास्त्री आदर्श मणि पान्डे अध्यक्ष पं राजेन्द्र कुमार जी महराज एंव राम कुमार सेवक जी महराज लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments