Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामनकामेश्वर हनुमान मंदिर पर सप्त दिवसीय श्रीरामकथा महोत्सव का होगा आयोजन

मनकामेश्वर हनुमान मंदिर पर सप्त दिवसीय श्रीरामकथा महोत्सव का होगा आयोजन

अयोध्या। मंण्डल की प्रमुख खादी संस्था ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय स्नीवां आचार्य नगर नाका चुंगी परिसर में स्थित मनकामेश्वर हनुमान मंदिर पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सप्त दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन शुरू होने जा रहा है। अर्न्तराष्ट्रीय राम कथा व्यास देवेन्द्र जी महाराज के श्रीमुख के द्वारा कहीं जाएगी। जो सायं 5 बजे से 9 बजे प्रतिदिन कथा चलेगी।उसके बाद 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे सामूहिक हवन औऱ सायं 6 बजे से हरि इच्छा तक विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन होगा।
इस सप्त दिवसीय श्रीराम कथा की जानकारी देते हुए श्री मनकामेश्वर हनुमान मंदिर के अध्यक्ष यमुना प्रसाद अवस्थी ने बताया कि विगत तीन वर्षो से कोरोना रूपी महामारी के चलते श्री रामकथा का आयोजन नहीं हो पाया था इस वर्ष श्रीमनकामेश्वर हनुमान जी की कृपा से यह शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर संस्था के मंत्री ओम प्रकाश मिश्र, राम नयक पाण्डेय, राम दास पाण्डेय तारा प्रकाश वर्मा, राम नारायण गोड, केशवराम गुप्ता, अरुण कुमार उपा०, राम शिरोमणि द्विवेदी, देवेन्द्र पाठक, रामकेवल विश्वकर्मा, राम किशोर तिवारी, सतीश सिंह, जितेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार शुक्ल आदि उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments