जैतपुर अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ श्री रामहित लछिमन स्मारक महिला महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार के द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया माल्यार्पण के बाद प्रतिभागी स्वयं सेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई और उपस्थित अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, यह विशेष शिविर चयनित ग्राम अजोरपुर बन्दीपुर में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र की सेवा का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन के निर्माण के लिए योजना बनाकर कार्य करना चाहिए । कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रितु वर्मा ने किया प्रवक्ता अनुपम सिंह, विवेक यादव, मंगलेश्वर देव प्रजापति, छोटेलाल आदि ने भी संबोधित किया।