Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ  शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ  शुभारंभ

आलापुर अंबेडकरनगर ।श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी डिग्री कॉलेज राजेसुल्तानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र नाथ सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि एनएसएस विपरीत परिस्थिति में जीने की सीख देता है।



कार्यक्रम के शुभारंभ में कॉलेज की छात्रा अनुपमा पूजा श्वेता मौर्य प्रीति कुशवाहा निधि चौहान क्षमा शुक्ला प्रियंका मिश्रा काजल विश्वकर्मा अंजलि रावत ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया वही कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाकर पर्यावरण संरक्षित करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए पर्यावरण या प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंह शिवाजी ने किया कार्यक्रम अधिकारी 4 बनाए गए जिनमें डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव बृजनंदन मौर्य डॉ गिरीश पाठक ज्ञानदीप त्रिपाठी वही कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र वर्मा ने किया कार्यक्रम में मौजूद रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह विद्यासागर श्रीवास्तव आनंद विश्वकर्मा बाल्मीकि सिंह उपेंद्र यादव प्रमिला यादव प्रतिमा यादव ममता सिंह जय श्री पूनम पांडे साधना सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments