◆ जनता की सेवा ही सच्ची राजनीति – दयाशंकर सिंह
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह की शुरुआत की। सेवा सप्ताह के पहले दिन को स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे।
