◆ गन्ने खेत में बोरे में भरकर फेंका गया था शव
अंबेडकर नगर। बुधवार को गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकठ्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।



