Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

सड़क किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। बुधवार शाम सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा के पास नवनिर्मित पुल के आगे बुधवार शाम सड़क किनारे एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास बकरियाँ चराने गए ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना मिलने पर बाजार वासी भी मौके पर जुट गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव पर सफेद कुर्ता–पायजामा था और नाक से खून सूखा हुआ नजर आ रहा था। मृतक की पहचान पीपरपुर लखनिया निवासी कौशल किशोर उपाध्याय (62) के रूप में गाँव के दिनेश उपाध्याय ने कराई।

मृतक के पुत्र विवेक उपाध्याय ने कहा कि उनके पिता सुबह लगभग सात बजे बच्चों के लिये ब्रेड लेने घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। बाद में उन्हें हाजपुरा के पास पिता का शव पड़ा होने की जानकारी मिली; परिवार का कहना है कि यह कैसे वहाँ पहुँचे किसी को पता नहीं है और वे हत्या की आशंका जताते हैं।

प्रभारी थाना अध्यक्ष धीरज कुशवाहा ने बताया कि शव की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version