Tuesday, September 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजानवर के अवशेष मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप

जानवर के अवशेष मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप


जलालपुर, अम्बेडकर नगर । कोतवाली क्षेत्र के नवानगर गांव के पास मंगलवार को मैनपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे संदिग्ध जानवर के आंत जैसे अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे अवशेष पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

सूचना पर जलालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दी। इसके बाद उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जलालपुर डॉ. विनोद कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे।

डॉ. विनोद कुमार यादव ने अवशेषों का प्रारंभिक निरीक्षण करने के बाद बताया कि पहली नजर में यह किसी जानवर की आंत प्रतीत हो रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अवशेष किस जानवर के हैं। इसकी पुष्टि वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि अवशेष को आवश्यक जांच के लिए प्रयोगशाला विधि विज्ञान, रामनगर, वाराणसी भेजा गया है। डॉ. यादव के अनुसार मौके से किसी प्रकार का मांस का टुकड़ा नहीं मिला है। अब प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अवशेष की वास्तविक स्थिति और जानवर की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments